राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 144 ब्लू लाइन 3x2 एक्सप्रेस बसों को प्रदेश की जनता के लिए सस्ती, सुलभ और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 जुलाई 2026 को जयपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान द्वारा दिनांक 26.07.2026 को दोपहर 12:00 बजे बस टर्मिनल, अजमेर रोड, जयपुर से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 144 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बसों की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्हें आवंटित आगारों के लिए रवाना किया जाएगा।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, माननीय उप मुख्यमंत्री, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उक्त 144 बसों को प्रदेश के निगम के विभिन्न 22 आगारों को आवंटित किया गया है। ये सभी बसें BS-VI मानक की हैं, जिनमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इन बसों में मोबाइल चार्जर, एलईडी गंतव्य बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट तथा आधुनिक तकनीक युक्त व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम (वीएलटीएस) की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में पैनिक बटन की सुविधा भी अंतर्निहित की गई है।

144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story