राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा प्रदेष में सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से आमजन को सस्ती, सुरक्षित एवं आधुनिकतम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नवीन बसें शामिल किये जाने की बजट घोषणा की गई थी। बजट घोषणा के क्रम में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को 207 सर्विस मॉडल की बसें जिनमें ब्ल्यू लाईन 3x2 एक्सप्रेस, नॉन एसी 2x2 एवं ए.सी 2x2 शामिल हैं, वे निगम को प्राप्त हो चुकी है।

कार्यक्रम का विवरण एवं मुख्य अतिथि

दिनांक 19.3.2026 को समय प्रातः 09:15 बजे बस टर्मिनल, अजमेर रोड़ जयपुर से श्री भजनलाल शर्मा, माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार द्वारा 100 ब्ल्यू लाईन 3x2 एक्सप्रेस, 79 नॉन एसी 2x2 तथा 28 ए.सी 2x2 बसों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया जावेगा। इस अवसर पर डा0 प्रेमचन्द बैरवा, माननीय उप मुख्यमंत्री, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग राजस्थान सरकार की गरिमामय उपस्थिति होगी।

सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की पहल

इस विशेष आयोजन के दौरान परिवहन विभाग की एक अन्य महत्वपूर्ण कड़ी भी जोड़ी जा रही है। शुभारम्भ समारोह के साथ ही 700 सड़क सुरक्षा अग्रदुत (महिला) को आईएसआई मार्का के हेलमेट का वितरण भी किया जावेगा। यह कदम राज्य में सुरक्षित यात्रा और महिला सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story