मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में कुल 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों की कुल अनुमानित लागत 676.74 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है।

इन स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 686.42 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण एवं विकास किया जाएगा। इसमें राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें एवं ग्रामीण श्रेणी की सड़कों के नव-निर्माण, चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। इस निर्णय से राज्य के सड़क अवसंरचना नेटवर्क को नई मजबूती मिलने की दिशा तय हुई है।

इन कार्यों से अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चुरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना- कुचामन, जालोर, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्री गंगानगर, सलूम्बर, सिरोही एवं उदयपुर सहित 33 से अधिक जिले प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2026-27 में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 77 कार्यों की यह स्वीकृति सरकार के उस संकल्प का सशक्त प्रमाण है, जिसके तहत प्रदेश के दूरदराज गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक हर नागरिक को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना लक्ष्य है। इन स्वीकृतियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। यह पहल प्रदेश के समग्र विकास और कनेक्टिविटी सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story