जयपुर में सावन के पारंपरिक त्योहार तीज के अवसर पर फ्रेंड्स क्लब एवं पावर बाय होटल इनारा की ओर से आयोजित राजस्थान Ri तीज का समापन शनिवार, 8 अगस्त 2026 को होटल इनारा, मुहाना मंडी रोड पर हुआ। लहरिया थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर शहर के सभी हिस्सों से महिलाओं ने भाग लिया और रैंप वॉक, लोकनृत्य, डीजे डांस, गेम्स सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम आयोजक विनीत जैन छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती माओ शेखर जी, नितेश सुषमा जी, श्रीमती प्रियंका जी बंसल, श्रीमती सुरभि जी मिश्रा और श्री अभिनव जी आरुषि जी जैन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। टेलीविजन जगत के बालाजी टेलीफिल्म्स के मुख्य कलाकार एवं भाग्य कुंडली के लीड हीरो नीरज जी शर्मा ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को चौंका दिया। महिलाओं ने रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम आयोजक अक्षिता जैन ने बताया कि सिंगर अम्बिका के लाइव बैंड, सेलिब्रिटी एंकर मीन और पल्लवी मारु के लोक नृत्य नाट्य संस्थान ने कार्यक्रम के अंत तक महिलाओं का उत्साह बनाए रखा। कार्यक्रम में मजेदार गेम्स, डीजे डांस, रैंप शो और विभिन्न गिफ्ट्स की व्यवस्था की गई।

अन्य कार्यक्रम आयोजक अंकुर जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को स्वास्तिक क्रिएशन की ओर से एसी दोहर, पद्मावती कलेक्शन की ओर से डिजाइनर गिफ्ट और आईना की ओर से सभी आगंतुक महिलाओं को सौंदर्य प्रसाधन सर्विस गिफ्ट के रूप में दिए गए। इसके अलावा प्रतिभागी महिलाओं को टाइटल के साथ शेल्डन लंदन की ओर से विजेताओं को पर्स, सपना क्रिएशन की ओर से बेंगल्स, बब्बर हैंडीक्राफ्ट की ओर से गिफ्ट्स तथा बसंत जैन जी की ओर से मोमेंटो एवं ट्रॉफी दी गई। वहीं, ग्रेरूज की ओर से सबसे बड़े टाइटल राजस्थान Ri तीज की विनर निकिता खंडेलवाल को शानदार गिफ्ट हैम्पर दिया गया।

कार्यक्रम की कोर टीम के सदस्यों के रूप में पल्ल्वी मारु जी, डॉ. प्रतिभा जैन, अंजलि जैन, शालू बाकलीवाल, रीना जैन, डिंपल जैन, पिंकी पाटनी, चारुल जैन और मनीषा जैन ने पूरे कार्यक्रम की बागडोर संभाली।

कार्यक्रम के सूत्रधार अर्पित जैन एवं विजेता जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, बॉलीवुड प्रो मुकेश शर्मा जी, नगर निगार PRO श्रीमती धर्मीता जी चौधरी, साइबर क्राइम की CI रसीली मीना जी, मिस राजस्थान 2026 विनर उमा मीना एवं रनरअप सावी शर्मा तथा रमणी ग्रुप की राशिका राठौर अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए आयोजन स्थल पर ही हाई टी विद स्नैक्स एवं डिनर की व्यवस्था की गई।

विनीत जैन, अक्षिता जैन और डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मंच संचालन सेलिब्रिटी एंकर मीन ने किया। लाइव बैंड के साथ बॉलीवुड सिंगर अनामिका मिश्रा जी और उनकी पूरी टीम ने माहौल को राजस्थानी रंग में रंग दिया और महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आयोजकों ने अगले सीजन का वादा किया। इसी के साथ लहरिया थीम पर आयोजित राजस्थान Ri तीज का यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story