राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में राजस्थान के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और राज्य को देश की ऊर्जा राजधानी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार ने राजस्थान में सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए करीब 3900 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है। यह जानकारी राज्यसभा में उनके सवाल के जवाब में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा एवं विद्युत मंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने सदन में दी।

मदन राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2023-24 में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 973.86 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 913.74 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 1782.87 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसी प्रकार पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए वर्ष 2023-24 में 122.36 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 79.20 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 37.10 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने बताया कि 30 जून 2026 तक राजस्थान में 43,317.81 मेगावाट सौर ऊर्जा तथा 5,516.04 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की जा चुकी है, जिससे राज्य स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत राजस्थान में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को लगातार स्वीकृति दी जा रही है। "सौर पार्क एवं अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना" योजना के अंतर्गत राज्य में 10,726 मेगावाट क्षमता वाले 11 सौर पार्क स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पीएम-कुसुम और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों और आम उपभोक्ताओं को भी प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद के अध्ययन के अनुसार राजस्थान में स्थापित सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं से लगभग 2.13 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण राजस्थान स्वच्छ ऊर्जा, निवेश और रोजगार का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story