जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रभावी मॉनिटरिंग और सतत प्रयासों के चलते राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन समारोह जनसहभागिता और डिजिटल कनेक्टिविटी का एक ऐतिहासिक उत्सव बन गया है। बालोतरा के पचपदरा में आयोजित इस मुख्य समारोह के दौरान राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर के 53 लाख से अधिक नागरिक वर्चुअल माध्यम से इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने और उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान को 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी, जो प्रदेश की प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगी।



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्पष्ट निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने पचपदरा के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे राजस्थान में सुनिश्चित किया था। इस आयोजन को प्रदेश की 12 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला मुख्यालयों के साथ ही सभी नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम मुख्यालयों से जोड़ा गया था। वर्चुअल माध्यम से जुड़े जनप्रतिनिधियों, नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों और आमजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओजस्वी भाषण सुना और समारोह में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर तक किए गए इस व्यापक प्रसारण के परिणामस्वरूप यह आयोजन वास्तव में जन-जन का उत्सव बन गया, जिसने प्रदेश के विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होने के संकल्प को और अधिक मजबूत किया है।

Next Story