राजस्थान पुलिस में विशेषज्ञ युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर डेटा आधारित, तकनीक-सक्षम और आधुनिक पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की पहल के तहत शुरू की गई ‘यंग प्रोफेशनल्स भर्ती’ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार, 12 अगस्त, 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का अब अंतिम अवसर है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती पूर्णतः संविदा आधार पर की जा रही है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) श्री बिपिन कुमार पांडे ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत कुल 5 पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग (अवैध मादक पदार्थ) कंट्रोल तथा एआई इन पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञ युवाओं का चयन किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in/ से विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कमरा संख्या-217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर–302015 में जमा किए जा सकते हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन ई-मेल के माध्यम से adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in तथा adgprules@rajpolice.gov.in पर भी भेज सकते हैं। 12 अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित होने के कारण इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का यह अंतिम अवसर है। भर्ती के माध्यम से राजस्थान पुलिस में डेटा, तकनीक, रोड सेफ्टी, ड्रग कंट्रोल, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग और एआई इन पुलिसिंग जैसे विशेषज्ञ क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story