स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 पर राजस्थान पुलिस के 15 मंत्रालयिक अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य, प्रशासनिक दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री संजय कुमार अग्रवाल शनिवार 15 अगस्त को चयनित कार्मिकों को सम्मानित करेंगे।

सभी चयनित कार्मिकों को प्रातः 7 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। महानिरीक्षक पुलिस कार्मिक श्री राहुल कोटोकी ने बताया कि सम्मानित होने वाले कार्मिकों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जैसलमेर के प्रशासनिक अधिकारी श्री महावीर सिंह भाटी, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर की संस्थापन शाखा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री रमेश कुमार लामोरिया और सीआईडी (सीबी) जयपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री बाबूलाल मीणा शामिल हैं।

वरिष्ठ सहायकों की श्रेणी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय नागौर से श्री दिलीप सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा शहर से श्री दिगम्बर सिंह और श्री किशनलाल मीणा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाड़मेर से श्री जयदेव बोस, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर से श्री जितेन्द्र शर्मा और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर से श्री किशोर कुमा को सम्मानित किया जाएगा।

इसी श्रेणी में रेंज कार्यालय उदयपुर से श्री भानुप्रताप सिंह रावत, एसबीपी पीसीटीएस जोधपुर से श्री ओमप्रकाश, सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर से श्री हरवीर सिंह और पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर से श्री राहुल कसाना को प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जाएगा।

कनिष्ठ सहायक की श्रेणी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय टोंक से श्री महेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जयपुर ग्रामीण से श्री श्याम सिंह शेखावत का नाम शामिल है।

राजस्थान पुलिस में मंत्रालयिक कार्मिक प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया जाने वाला यह सम्मान उनके समर्पण, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित करेगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story