राजस्थान पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए ₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामलों में e-Zero FIR की व्यवस्था लागू कर दी है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

राजस्थान में अब साइबर ठगी की शिकायतों पर ई-जीरो एफआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि 1930 पर शिकायत करते ही FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

I4C के NCRP और CCTNS के एकीकरण से साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें सीधे दर्ज की जाएंगी। इस व्यवस्था के लागू होने से ₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामलों में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू होगी।

राजस्थान पुलिस की ओर से जारी यह व्यवस्था साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के त्वरित पंजीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें 1930 हेल्पलाइन, I4C के NCRP और CCTNS के एकीकरण के माध्यम से साइबर क्राइम मामलों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Next Story