राजस्थान पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासनिक सुधार विभाग, राजस्थान, जयपुर से नियुक्ति प्रक्रिया के लिए चयनित 555 अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस को प्राप्त हो चुकी है।

प्राप्त सूची में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 527 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 28 चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। अब इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से वर्गवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। जिलों से रिक्तियों का विवरण प्राप्त होने के बाद नियमानुसार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सितंबर 2026 के प्रथम सप्ताह तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने की कार्रवाई जारी है।

अग्रवाल ने बताया कि विभाग स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द पदस्थापन मिल सके। राजस्थान पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 की नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story