पंचायती राज चुनाव: जयपुर में आईएएस नारायण सिंह निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त
जयपुर में पंचायती राज चुनाव की शिकायतों के लिए सर्किट हाउस और कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने जयपुर जिले में आईएएस नारायण सिंह को निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की परिवेदना और शिकायत के लिए आमजन उनसे संपर्क कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराने के लिए सर्किट हाउस, जयपुर के साथ कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन नियंत्रण कक्ष और दूरभाष नंबर भी उपलब्ध कराया है।
प्रभारी अधिकारी पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ डॉ. सरिता शर्मा ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव के संदर्भ में आमजन अपनी परिवेदनाएं एवं शिकायतें निर्वाचन पर्यवेक्षक नारायण सिंह के समक्ष रख सकते हैं। इसके लिए जयपुर स्थित सर्किट हाउस में उनसे संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त शिकायत दर्ज कराने के लिए कलेक्ट्रेट जयपुर में कमरा नंबर 116 में स्थापित निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध है। आमजन दूरभाष संख्या 0141-2992564 पर संपर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने आमजन से अपील की है कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा परिवेदना के लिए निर्धारित माध्यमों के जरिए निर्वाचन पर्यवेक्षक और निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। जयपुर जिले में निर्वाचन पर्यवेक्षक की नियुक्ति और शिकायत दर्ज कराने के लिए उपलब्ध कराए गए माध्यमों के जरिए चुनाव संबंधी शिकायतों को संबंधित स्तर तक पहुंचाया जा सकेगा।

