राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, विनोद शर्मा ने सौंपी नई जिम्मेदारियां
विनोद कुमार शर्मा ने राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जयपुर में राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के नवनिर्युक्त पदाधिकारी हार पहने खड़े नजर आ रहे हैं।
राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की गई है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
घोषित कार्यकारिणी में मुश्ताक अहमद खान, सुधीर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पवन कुमार सारस्वत, संदीप कंसल और नवीन पारीक को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मांगीलाल मेनारिया, मनोज सक्सेना, ऋषिराज सिंह पंवार, हेमंत कुमार शर्मा, शीतल जाजम, अनिल कुमार खण्डेलवाल, योगेश कुमार शर्मा, मिश्रीलाल मीणा एवं धनराज साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी में अमित कुमार सुन्दरिया को प्रदेश महामंत्री और सुरेश मीणा को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रवि कुमार शर्मा एवं अजय कुमार बेनीवाल को प्रदेश प्रवक्ता तथा अंकित पारीक को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन मंत्री तथा कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी के माध्यम से राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

