जयपुर में 03 जुलाई को अपेक्स बैंक स्थित सभागार में आयोजित कृषक सम्मान समारोह के दौरान सहकारिता आंदोलन के राष्ट्रीय स्वरूप को केंद्र में रखकर सहायक रजिस्ट्रार डॉ. जयप्रकाश यादव द्वारा रचित पुस्तक ‘राजस्थान में सहकारिता’ का विमोचन सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने किया।

इस अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आमजन, विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा सहकारी संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता के सिद्धांतों, उपलब्धियों और विकास यात्रा को सरल एवं तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है और यह पुस्तक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

पुस्तक के लेखक डॉ. जयप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में सहकारिता क्षेत्र में कार्य करते हुए प्राप्त अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य राजस्थान में सहकारिता आंदोलन के इतिहास, विकास, उपलब्धियों और वर्तमान परिदृश्य को एक स्थान पर समाहित करना है, ताकि सहकारिता से जुड़े सभी वर्गों को प्रामाणिक एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषकों की उपस्थिति रही। पुस्तक का विमोचन सहकारिता आंदोलन के विभिन्न आयामों को व्यवस्थित रूप से सामने लाने और उससे जुड़े सभी वर्गों तक प्रामाणिक जानकारी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story