राजस्थान ललित कला अकादमी: 45वीं छात्रकला प्रदर्शनी के लिए 10 छात्र पुरस्कृत
अकादमी ने 536 प्रविष्टियों में से 145 कलाकृतियों का चयन किया, चयनित 10 विजेताओं को 10-10 हजार रुपये और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

जयपुर में आयोजित राजस्थान ललित कला अकादमी की 45वीं छात्रकला प्रदर्शनी के दौरान चयनित उत्कृष्ट कलाकृतियों का अवलोकन करते निर्णायक मण्डल के सदस्य।
जयपुर, 5 फरवरी। राजस्थान ललित कला अकादमी की 45वीं छात्रकला प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल ने राज्य के निम्नलिखित 10 छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है:
पुरस्कृत छात्र एवं उनकी कलाकृतियां
- अरुण कुमार कुमावत, नागौर (एसेडिंग ग्रेण्डूयर)
- हर्षा सोनी, ब्यावर (द वाल्स आफ प्रोग्रेस)
- विजय, जोधपुर (जोधपुरी जारोखा)
- अनन्या सैनी, अजमेर (चित्तौडगढ-1)
- प्राची शर्मा, जयपुर (मेमोरी लेन)
- याशिका जागिड, (वाईव आफ राजस्थान)
- सौरभ यादव, अलवर (जीवन संघर्ष 1)
- कृष्णकांत टंगुरिया, (वाट अबाउट अस)
- श्वेता चौहान, जयपुर (अनटाईटिल्ड-1)
- धर्मेन्द्र पंडित (कधो पर समाज)
प्रदर्शनी का विवरण एवं चयन प्रक्रिया
इस प्रदर्शनी हेतु राज्य भर से 208 छात्र-छात्राओं की 536 कलाकृतियां प्राप्त हुई थी।
"निर्णायक मण्डल ने प्रदर्शनी के लिये 110 छात्र-छात्राओं की 145 कलाकृतियों का चयन किया। इनमें पुरस्कृत कलाकृतियां भी सम्मिलित है।"
पुरस्कार वितरण एवं निर्णायक मण्डल
प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पुरस्कृत 10 छात्र-छात्राओं को दस-दस हजार रूपये के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे।
निर्णायक मण्डल के सदस्य सर्वश्री बलदाऊ वर्मा, हेमन्त जोशी एवं श्री गोपाल शर्मा थे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
