माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। अभियान के माध्यम से एक ओर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहीं दूसरी ओर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

ग्राम पंचायत घिनाई के ग्राम सबलपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान किसान श्री लालचंद पुत्र श्री नाथूराम यादव ने खेत तालाब योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को सशक्त बनाया। उन्होंने बताया कि वे खेती पर निर्भर हैं, लेकिन पानी की कमी के कारण उनकी खेती प्रभावित हो रही थी और खेत खाली पड़े रहते थे।

कृषि विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्हें खेत तालाब निर्माण योजना की जानकारी मिली और उन्होंने इसका लाभ लिया। विभाग द्वारा उन्हें लगभग 1.35 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपने खेत में तालाब का निर्माण करवाया। अब वर्षा का पानी तालाब में संग्रहित हो रहा है, जिसका उपयोग वे सिंचाई के लिए कर रहे हैं। इससे उनकी फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है और आय में भी सुधार हुआ है।

लाभार्थी ने योजना का लाभ मिलने पर राज्य सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों से भी अपील की कि वे जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अपनी खेती को मजबूत बनाएं।

जिला प्रशासन द्वारा ग्राम रथ अभियान के माध्यम से अधिकाधिक ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयास निरंतर जारी हैं, जिससे अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story