जयपुर, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की 6वीं बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने राजस्थान में 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न सेक्टर की 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज देने की मंजूरी दी।

निवेश और रोजगार के नए अवसर

  • 46 हजार करोड़ रुपये की 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की स्वीकृति।
  • बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों से प्रदेश में 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

इन सेक्टर्स के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित सेक्टर से संबंधित अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को रिप्स (RIPS) के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज की स्वीकृति प्रदान की:

  • सोलर मॉड्यूल एवं सैल मैन्यूफेक्चरिंग
  • नवीकरणीय ऊर्जा
  • सीमेंट
  • माइंस और मिनरल्स
  • ऑटोमोबाइल
  • कैमिकल
  • टैक्सटाइल एवं पर्यटन सेक्टर

मुख्यमंत्री के निर्देश और प्राथमिकताएं

श्री शर्मा ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि रिप्स परिलाभ और कस्टमाइज्ड पैकेज प्राप्त करने वाली कंपनियों के निवेश की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

"मुख्यमंत्री ने कहा - हमारी प्राथमिकता राजस्व वृद्धि के साथ रोजगार का सृजन।"

राइजिंग राजस्थान एमओयू और पर्यटन विकास

श्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू की जिलेवार प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) को और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के अन्य मुख्य निर्देश:

  • प्रदेश की हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर विक्रय हेतु विशेष स्थान चिन्हित किए जाएं।
  • "उन्होंने कहा कि प्रदेश में नवीन पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा दिया जाए।"

बैठक में उपस्थित गणमान्य

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री वैभव गलरिया, आयुक्त बीआईपी श्री सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त आयुक्त बीआईपी श्री जुगल किशोर मीना सहित बीआईपी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story