राजस्थान आवासन मंडल में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। मंडल कर्मचारियों के लिए निर्मित रेंटल आवासों और प्रीमियम संपत्तियों की नीलामी को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।


रेंटल आवासों की नीलामी पर आपत्ति

  • राजस्थान आवासन मंडल द्वारा मंडल कर्मचारियों के लिए निर्मित रेंटल आवासों को, मंडल प्रशासन द्वारा पूर्व में "राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ द्वारा दिए गए पत्र एवं आपत्ति के बावजूद नीलामी प्रक्रिया में शामिल कर दिया गया है।"
  • यह निर्णय कर्मचारियों के हितों के विपरीत है।

कर्मचारियों की समस्याएं और न्यायसंगत मांग

वर्तमान में अनेक कर्मचारी, विशेषकर नव-नियुक्त कर्मचारी, आवास सुविधा के अभाव में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इन रेंटल आवासों की नीलामी किया जाना न तो न्यायसंगत है और न ही कर्मचारी हित में।


प्रीमियम प्रॉपर्टी के ई-ऑक्शन पर सवाल

वर्तमान में आवासम मंडल द्वारा प्रीमियम प्रॉपर्टी की बंपर ई-ऑक्शन की तैयारी की जा रही है, जो वर्तमान परिस्थितियों में मंडल हित एवं कर्मचारी हित के अनुकूल प्रतीत नहीं होती।

"मंडल की बहुमूल्य संपत्तियों को बड़े स्तर पर जल्दबाजी में नीलाम करना दीर्घकालीन आर्थिक एवं संस्थागत हितों के विरुद्ध हो सकता है।" इस विषय पर गहन विचार-विमर्श एवं पारदर्शिता आवश्यक है।


संगठित विरोध का आह्वान

अतः सभी साथियों से अनुरोध है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार हेतु अपनी आवाज़ संगठित रूप से उठाएँ तथा प्रबंधन से वार्ता की मांग करें।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story