जयपुर, दिनांक 19 मार्च। केन्द्रीय अनुशासन समिति एवं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह, महामंत्री रमेश चन्द शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द नाटाणी ने बताया कि आयोजन समिति के संयोजक एवं मुख्य अभियंता-प्रथम श्री अमित अग्रवाल द्वारा समारोह की मुख्य अतिथि डाॅ. रष्मि शर्मा, आवासन आयुक्त महोदया का शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सुश्री नेहा परियोजना अभियन्ता (कनि0) एवं महिला सचिव द्वारा मुख्य अतिथि महोदय के बैज लगाया गया। डाॅ. रष्मि शर्मा द्वारा नीरजा मोदी स्कूल मानसरोवर, जयपुर के खेल मैदान में गुब्बारे हवा में उड़ाकर एवं फुटबाॅल के कीक लगाकर 30वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह

डाॅ. रष्मि शर्मा ने मैदान पर सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। श्री संजय शर्मा, आयोजन समिति अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता-तृतीय द्वारा समारोह अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह को माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। श्री रोहित सिंह, आयोजन सचिव द्वारा समारोह अध्यक्ष के बैज लगाया गया। इसके पश्चात श्री रोहित सिंह, आयोजन सचिव द्वारा आयोजन समिति के संयोजक मुख्य अभियंता श्री अमित अग्रवाल एवं राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेष अध्यक्ष श्री मोहन सिंह का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। साथ ही, श्री रोहित सिंह द्वारा केन्द्रीय खेलकूद संचालन समिति के संयोजक श्री मधुर मलिक एवं अन्य सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

खेलकूद और स्वास्थ्य पर आयुक्त महोदया का उद्बोधन

इस अवसर पर डाॅ. रष्मि शर्मा ने कहा कि "खेल प्रतियोगिताओं से एक दूसरे खिलाड़ियों के सशक्त और कमजोर पक्ष को जानने का अवसर मिलता है।" उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि "आज के तनावग्रस्त समय में बहुत से लोग विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक व्याधियों के शिकार हो जाते हैं, उससे बचने के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाना एक कारगर उपाय है। इससे हमारी शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक कार्य क्षमता का भी विस्तार होता है।" खिलाड़ियों का अभिनन्दन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि "इन प्रतियोगिताओं से समूह समुदाय के साथ जुड़ाव के साथ ही बन्धुत्व एवं सद्भाव की भावना भी बलवती होती है।"

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के परिणाम और आयोजन

खेलकूद के प्रथम दिवस पर मुख्यालय टीम 100 मी., जोन तृतीय टीम 200 मी. एवं जोन प्रथम टीम 400 मी. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रही। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नीषा मीणा प्रथम, जुलका सेठी द्वितीय तथा अदिती शक्तावत व इशिका संयुक्त रूप से तृतीय रही हैं। दौड़ के अलावा मैदान पर फुटबाॅल, क्रिकेट, बाॅलीवाॅल, बास्केटबाॅल और कैरम आदि के लीग मैच आयोजित किये गये, जिनमें कुल 220 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अभियंता श्री टी.एस.मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री के. के. दीक्षित, राजस्थान आवासन बोर्ड केन्द्रीय खेलकूद संचालक समिति के संयोजक श्री मधुर मलिक, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री दारा सिंह, महामंत्री श्री रमेश चन्द शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द नाटाणी एवं संयुक्त मंत्री श्री मनुज ठाकुर एवं युसुफ खान सहित वरिष्ठ अधिकारी व प्रदेश के सभी कार्यालयों से आये कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story