राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारियों की 30वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 दिनांक 19.03.2026 से दिनांक 22.03.2026 तक नीरजा मोदी स्कूल मानसरोवर जयपुर में आयोजित की जायेगी।

टीमों का गठन और जोनल भागीदारी

खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक मधुर मलिक ने बताया कि कर्मचारियों और अधिकारियों की चार जोन में टीमों का गठन किया गया है। इसमें जोन मुख्यालय, अति. मुख्य अभियंता-प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की टीमें टाई के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेगी।

खेलों की विस्तृत श्रृंखला और विशिष्ट श्रेणियाँ

इस भव्य आयोजन के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबाल, बाॅलीबाॅल, बास्केटबाल, शंतरज, बैडमिटंन, कैरम के अतिरिक्त एथिलेक्ट की प्रतियोगिता का आयोजन करने के साथ ही महिलाओं एवं अधिकारियों के लिये अलग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

आयोजन समिति एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु "केन्द्रीय अनुशासन समिति के संयोजक श्री गोपाल सिंह सचिव राजस्थान आवासन मण्डल, आयोजन समिति के संयोजक मुख्य अभियंता-प्रथम अमित अग्रवाल और केन्द्रीय खेलकूद संचालन समिति के संयोजक मधुर मलिक को मनोनित किया गया है।"

वरिष्ठ कर्मियों एवं महिलाओं के लिए विशेष स्पर्धाएँ

खेलकूद प्रतियोगिता में 55 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये केरम, एकल बेडमिंटन, टेबल टैनिस, 100 मीटर तेज चाल, टग आॅफ वार सहित मण्डल महिलाकर्मियों के लिये 50 मीटर की तेज चाल म्यूजिकल चेयर, बेडमिंटन की प्रतियोगितायें सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story