जयपुर, 18 मार्च। राजस्थान आवासन मण्डल के कर्मचारियों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 30वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन 19 मार्च से 22 मार्च, 2026 तक जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल, मानसरोवर में किया जाएगा।

प्रथम पूज्य को निमंत्रण और आयोजन की सफलता की कामना

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के सदस्य श्री मोहन सिंह ने मण्डल मुख्यालय स्थित प्रथम पूज्य श्री गणेश जी को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष श्री दारा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोविन्द नाटाणी, महासचिव श्री रमेश चन्द शर्मा, संयुक्त सचिव श्री मनुज ठाकुर/मोयुसुफ खान सहित खेलकूद के संयोजक मधुर मलिक एवं मण्डल कार्मिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह और मुख्य अतिथि

कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक श्री मधुर मलिक ने बताया कि "19 मार्च 2026 गुरुवार को प्रातः 11.00 बजे आयोजित किये जाने वाले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर आवासन आयुक्त डाॅ. रश्मि शर्मा होंगी।" कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान आवासन मण्डल के सचिव श्री गोपाल सिंह करेंगें।

खेल विधाएं और समापन कार्यक्रम

प्रतियोगिता में चार जोनों की टीमों के बीच टाई के आधार पर क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल, केरम, बेडमिंटन सहित एथलेटिक्स से जुडी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के लिए भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस चार दिवसीय खेल उत्सव का समापन 22 मार्च 2026 को होगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story