जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर मण्डल मुख्यालय में सुबह 9 बजे भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अनु. जाति/जनजाति एवं पिछडी जाति अधिकारी, कर्मचारी समन्वय परिषद के अध्यक्ष अशोक सामरिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहेब का जीवन और उनके आदर्श सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।

सर्व समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा बाबा साहेब का जीवन

अध्यक्ष अशोक सामरिया ने इस अवसर पर विशेष रूप से उल्लेख किया कि "डाॅ. भीमराव अम्बडेकर द्वारा सर्व समाज के उत्थान के लिये कार्य किया।" संविधान निर्माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मण्डल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों की सहभागिता

मण्डल मुख्यालय में आयोजित इस गरिमामयी पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह, महासचिव रमेश चन्द शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द नाटाणी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही कर्मचारी समन्वय परिषद के जे.सी. गोधा, टी.एस. मीणा, पी.एल. मीणा, प्रभुलाल मीणा एवं धनराज नायक सहित मण्डल के अन्य कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story