जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार, 13 नवम्बर को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मुलाकात के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री संजय कुमार अग्रवाल ने उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी मुख्य न्यायाधीश को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। लोकभवन में हुई यह मुलाकात औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी।

Next Story