ग्राम उत्थान शिविर: 1270 केंद्रों पर 10.62 लाख ग्रामीणों को मिला लाभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 13 विभागों की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने के लिए प्रदेश के गिरदावर सर्किलों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
जयपुर, 02 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामिणों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं का लाभ देने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविरों का आयोजन और उद्देश्य
राज्य सरकार की मन्शा अनुसार केन्द्र व राज्य सरकार की योजनओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश भर के 1270 गिरदावर सर्किलों पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के 13 प्रमुख विभागों की योजनाओं, गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से आमजन, कृषक एवं पशुपालकों को जोड़ने की पहल की गई है। शिविरों में विभिन्न योजनओं के आवेदन-पत्र तैयार करवाये जा रहे हैं, तथा पहले दिये आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी जा रही है।
पशुपालन विभाग की उपलब्धियां
- मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 72 हजार से अधिक पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जारी किए गए।
- क्लासिक स्वाइन फीवर के करीब 45 हजार प्रतिरोधक टीके लगाए गए।
- 4 हजार 200 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान और 20 हजार 400 से अधिक फर्टिलिटी किट का वितरण किया गया।
- 3 लाख 89 हजार पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा व कृमिनाशक औषधि पिलाई गई।
कृषि, उद्यानिकी एवं विपणन विभाग के आंकड़े
कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभाग द्वारा 4 लाख 40 हजार ग्रामीण किसानों को एम एस पी तथा 5 लाख 20 हजार से अधिक कृषकों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त:
- 76 हजार से अधिक किसानों को सॉयल हैल्थ कार्ड वितरित किये गये हैं।
- 2 हजार 200 से अधिक पॉली हाउस से वंचित ग्राम पंचायतों के लिए एक-एक आवेदन पत्र तैयार किया गया है।
- 2 हजार 500 से अधिक किसानों के मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायकता योजनान्तर्गत आवेदनों का निस्तारण किया गया है।
- जिन ग्राम पंचायतों में बस स्टैंड पर यात्रियों के विश्राम स्थल नहीं हैं वहां 2 हजार 753 किसान विश्राम स्थल निर्माण प्रस्ताव तैयार किये गये हैं।
सहकारिता विभाग की प्रगति
शिविरों के प्रथम चरण में सहकारिता विभाग ने 23 हजार 600 से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड के आावेदन प्राप्त किये हैं। 12 लाख 50 हजार से अधिक किसानों को सहाकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई है। साथ ही 2 हजार 380 नए कस्टम हायरिंग सेंटरों के आवेदन तैयार किये गये, 457 प्रोविजनल डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटि का पंजीयन, 416 डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटि का पंजीयन एवं 444 सरस बूथों का आवंटन किया गया।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं अन्य सेवाएँ
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में 25 हजार 700 से अधिक सर्वे पूर्ण हो गये हैं और 49 हजार 400 से अधिक स्वामित्व कार्डोंं का वितरण किया गया है।
- 884 अनुपयोगी विद्यालय भवनों में नई स्वीकृत ग्राम पंचायत भवन का कार्यालय प्रारंभ किया गया।
- 3 हजार 603 वाटर यूजर एसोसिएशनों को सक्रिय किया गया।
- युवा स्वरोगजार हेतु 6470 आवेदन, 11455 फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण, 25178 पीएम सूर्य घर योजनान्तर्गत और 939 भू-खसरों के विभाजन हेतु आवेदन प्राप्त किये गये।
जनभागीदारी और महिला सशक्तिकरण
शिविरों में 10 लाख 62 हजार कृषकों, पशुपालकों, ग्रामिणों व जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें से 12866 जनप्रतिनिधि हैं। "गांव की आधी आबादी के पास पूरी समस्याओं के समाधान हैं", इसी सोच के साथ महिला शक्ति को शिविरों में पूर्ण भागीदारी दी गई। 3 लाख 16 हजार महिलाओं एवं 6 लाख 95 हजार से अधिक पुरूषों ने उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन पत्र तैयार करवाए।
ऑन-स्पॉट समाधान और आगामी चरण
मुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर योजनाओं का वास्तविक लाभ ग्रामीण नागरिकों तक पहुँचाया जा रहा है। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जलसंसाधन, उद्योग, ऊर्जा और राजस्व विभाग की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
ग्राम उत्थान शिविरों के दौरान आवेदनों की प्राप्ति एवं जांच, लंबित प्रकरणों की स्थिति, पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, ऑन-स्पॉट मार्गदर्शन, प्रमाण पत्र जारी करना, स्वास्थ्य व पशुपालन सेवाएं, बीज-उर्वरक एवं कृषि आदानों का सत्यापन, सहकारी ऋण एवं बीमा प्रक्रियाएं तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जा रहा है।
इन शिविरों का द्वितीय चरण 1 फरवरी और 5 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। प्रदेशभर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर यह शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
