राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें न केवल योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

मंगलवार को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमलोदा, नयाबास, मामटोरी कलाँ, आमेर विधानसभा के ग्राम पंचायत जाहोता, देवगुढ़ा, भट्टों की गली, रामपुरा डाबडी, डाबडी, भूरथल, रिसानी, झोटवाड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायत सरनाचौड़, सांचौती, भंभोरी, दूदू विधानसभा की ग्राम पंचायत अखेपुरा, सावरदा, गिदानी, खुडीयाला, मांगलवाड़ा, बगरू विधानसभा की ग्राम पंचायत कलवाड़ा, भँभोरिया, जमवारामगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायत नांगल, तुलसीदास, बासना, तोड़ामीना, बिलौद, दनताला मीना, बस्सी विधानसभा की ग्राम पंचायत टहटडा, झाझवाड़, बड़वा, नांगल बोहरा, पडासौली, हंसमहल, चाकसू विधानसभा की ग्राम पंचायत सवाई माधोसिंहपूरा, तामडीया, टूमली का बास, बडली, कौथून, फुलेरा विधानसभा की ग्राम पंचायत अनंतपुरा, भेंसलाना, सुंडों का बास, भादवा तथा चौमू विधानसभा की ग्राम पंचायत हस्तेडा, भगड़ो का बास/आसटी खुर्द, आसटी कलाँ, विजयपुरा के गांवों में एलईडी जागरूकता वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

इन गांवों में ग्राम रथ के पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और कार्यक्रम स्थलों पर भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी रोचक अंदाज में प्रस्तुत की। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन किया, वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका और प्रचार सामग्री वितरित कर जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए।

जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा ग्राम रथ अभियान के लिए जयपुर जिले की प्रभारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उसे लाभान्वित करना तथा 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो और वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है, जिससे जागरूकता का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और ग्रामीणों तक योजनाओं की पहुंच प्रभावी रूप से सुनिश्चित हो रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story