राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन, राजस्थान में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि लैक्रोज खेल को राज्य खेल में सम्मिलित किए जाने और जनजातीय विभाग के अंतर्गत इस खेल प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रावधान के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने और त्वरित कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल से मंगलवार को लोकभवन में लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल द्वारा अपने विवेकाधीन कोटे से लैक्रोज खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत दिये जा रहे सहयोग के प्रति आभार जताया और इस खेल में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल ने पूर्व में खिलाड़ियों द्वारा इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे बेहतर प्रदर्शन और राजस्थान की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लाने की सराहना भी की।

ओलंपिक और आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए मार्गदर्शन

राज्यपाल श्री बागडे ने लैक्रोज खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ओलंपिक 2028 में भारत के लिए इस खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए हौसलाअफजाही की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा:

"भारत को इस खेल में ओलंपिक पदक के लिए खिलाड़ी अभी से तैयारी करें। खिलाड़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई को भी प्राथमिकता दें। सभी खिलाड़ी खेलते समय जीत के लक्ष्य को केंद्र में रखने, चपलता के अंतर्गत निरंतर अभ्यास करने और एकाग्र होकर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।"

उन्होंने ओलंपिक से पहले अप्रैल में चीन में होने वाले खेलों में भी अच्छे प्रदर्शन और देश को गौरवान्वित किए जाने हेतु खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • श्री कुंजीलाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव
  • डॉ. पृथ्वी, राज्यपाल के सचिव
  • श्री अशोक परनामी, खेल संघ अध्यक्ष
  • श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story