जयपुर, 13 सितम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गणेश चतुर्थी पर्व (14 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य हैं। वह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले हैं। ऐसे भगवान श्री गणेश का हम वंदन और अभिनंदन करते हैं।

उन्होंने गणेश चतुर्थी का पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान करते हुए गणेशोत्सव पर भगवान श्री गणेश से सभी के लिए समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की है।

Next Story