राजस्थान के राज्यपाल Haribhau Bagde ने ईंधन संरक्षण को लेकर बड़ा संदेश देते हुए अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आमजन से भी स्वत: प्रेरणा से कम से कम वाहनों का उपयोग करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है।

राजभवन सूत्रों के अनुसार गुरुवार को लोकभवन से एयरपोर्ट जाते समय राज्यपाल ने अपने काफिले के साथ चलने वाली वार्निंग कार, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा अन्य अतिरिक्त वाहनों के उपयोग को मना कर दिया। इस संबंध में उनके निर्देश पर आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट रूप से काफिले के साथ चलने वाले वाहनों की संख्या सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन संरक्षण संबंधी अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर भी कम से कम वाहनों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए आमजन से भी इसी तर्ज पर निजी वाहनों का सीमित उपयोग करने की अपील की।

राज्यपाल की इस पहल को सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग और ईंधन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आधिकारिक स्तर पर काफिले में कटौती का यह निर्णय प्रशासनिक सादगी, ऊर्जा बचत और जनजागरूकता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story