राज्यपाल श्री बागडे की अपील: राजस्थान लोकभवन में कल मनेगा अर्थ ऑवर डे
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों से ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के लिए शनिवार रात्रि एक घंटे गैर-जरूरी बिजली उपकरण बंद रखने का आह्वान किया है।

जयपुर, 27 मार्च। राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन, राजस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों से "अर्थ ऑवर डे" में सहभागिता की अपील की है। इसी क्रम में जयपुर स्थित लोकभवन में शनिवार रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सभी बिजली उपकरण बंद रखे जाएंगे।
बिजली उपकरणों को बंद रखने का निर्णय
अर्थ ऑवर डे (28 मार्च) के अवसर पर शनिवार को लोकभवन में रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सभी गैर-जरूरी विद्युत प्रकाश उपकरण बंद रखे जाएंगे। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने आमजन से भी विशेष अपील की है कि "एक घंटे के लिए गैरजरूरी लाइट्स को बंद रखकर अर्थ ऑवर डे में सभी सहभागिता निभाएं।"
ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने अपनी अपील में इस बात पर जोर दिया कि इससे सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में हम सार्थक पहल कर पाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि "पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह हम सबकी महती पहल होगी।" यह कदम न केवल बिजली बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि भविष्य के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का माध्यम भी है।
अर्थ ऑवर डे का वैश्विक महत्व
उल्लेखनीय है कि बिजली बचाने के मकसद से दुनियाभर में विश्व भर में 'अर्थ ऑवर डे' मनाया जाता है। यह अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) का एक अभियान है। इसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
