✕
बिहार के वैशाली में नाव हादसे से व्यथित राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, जताया शोक
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बिहार के वैशाली नाव हादसे पर गहरा शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

x
बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने से हुए हादसे पर राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों की पुण्यात्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन, राजस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जयपुर में 14 अक्टूबर को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बिहार के वैशाली जिले में हुए नाव हादसे पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने ईश्वर से हादसे में मृतकों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
Next Story
Related News
X

