जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के जन्म दिन पर उन्हें देशभर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिलीं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल श्री बागडे को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

राज्यपाल श्री बागडे को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, विधि मंत्री श्री अर्जुनलाल मेघवाल सहित अनेक मंत्रियों और गणमान्य जनों ने भी जन्म दिन पर बधाई दी। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित राजस्थान के जनप्रतिनिधियों की ओर से मिली शुभकामनाओं के साथ देशभर से राज्यपाल श्री बागडे को जन्म दिन पर बधाई संदेश प्राप्त हुए। राज्यपाल श्री बागडे ने देशभर से मिल रही बधाइयों के लिए सभी का आभार जताया।

राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन, राजस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जन्म दिन के अवसर पर मिली इन शुभकामनाओं में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना प्रमुख रही।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story