✕
रक्षाबंधन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की शुभकामनाएं, समाज से प्रेम-विश्वास का संकल्प लेने का आह्वान
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के साथ सम्पूर्ण समाज को जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

x
जयपुर, 27 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, स्नेह, कर्तव्य और दायित्वबोध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम और विश्वास के बंधन को मजबूत करने का संदेश देता है।
राज्यपाल ने राखी के धागों की तरह प्रेम और विश्वास के बंधन में सम्पूर्ण समाज को जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम और विश्वास की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन, राजस्थान की ओर से जारी शुभकामना संदेश में रक्षाबंधन के इस पर्व को भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, स्नेह, कर्तव्य और दायित्वबोध का प्रतीक बताया गया है।
Next Story
Related News
X

