जयपुर। दीपावली के नववर्ष के अवसर पर राजस्थान के लोकभवन में गुरुवार को शुभकामनाएं देने के लिए गणमान्यजनों का तांता लगा रहा। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा और विधायक श्री गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मुलाकात कर उन्हें दीपावली के नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल सचिवालय के अनुसार, 12 नवम्बर को गुरुवार सुबह से ही लोकभवन में राज्यपाल श्री बागडे से मिलने पहुंचने वाले लोगों का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर गणमान्यजनों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी सहित जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्यजनों ने राज्यपाल से भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने भी लोकभवन पहुंचने वाले सभी लोगों का अभिनंदन किया और उन्हें दीपावली के नववर्ष की बधाई देते हुए मंगलकामनाएं दीं। दीपावली के अवसर पर लोकभवन में जनप्रतिनिधियों और गणमान्यजनों की यह मुलाकात शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का प्रमुख अवसर बनी।

Next Story