जयपुर, 11 मार्च। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग अपने प्रत्यक्ष प्रभार एवं राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी के समस्त 593 एवं ट्रस्टों द्वारा संचालित 21 मंदिरों में 18 मार्च 2026 को विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के संबंध में बुधवार को देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने देवस्थान विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांस्कृतिक विरासत और भक्ति का संगम

बैठक के दौरान देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि "राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 563 राजकीय मंदिरों में विशेष आरती एवं 51 प्रमुख मंदिरों में संध्या के समय महाआरती का आयोजन किया जाएगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कार्यक्रमों के तहत मंदिरों को विशेष रूप से सजाने, दीप प्रज्ज्वलन, भजन संध्या और विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से राज्य की समृद्ध संस्कृति व कला का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। श्री कुमावत ने जोर देते हुए कहा कि "राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक धरोहर से लोगों को जोड़ना ही इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।"

इन राजकीय मंदिरों में गूंजेंगे भक्ति स्वर

मंत्री श्री कुमावत ने जानकारी दी कि 18 मार्च को राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार व आत्मनिर्भर श्रेणी के कुल 30 प्रमुख मंदिरों में विशेष कार्यक्रम संपन्न होंगे। इन मंदिरों की सूची में मंदिर श्री हनुमान जी मांझी का घाट, चांदपोल, उदयपुर, मंदिर श्री रूपनारायण जी सेवंत्री, राजसमंद, मंदिर श्री दीपनाथ महादेव जी, प्रतापगढ़, मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव जी, चितौड़गढ़, मंदिर श्री तेजानंद बिहारी जी, सलूंबर, मंदिर श्री राजरणछोड़ जी, जोधपुर, मंदिर श्री सोमनाथ महादेव, पाली, मंदिर श्री बांकड़े बिहारी जी, जैसलमेर, मंदिर श्री गोगाजी गोगामेड़ी, हनुमानगढ़, मंदिर श्री सदाशिव जी राजगढ़, चूरू, मंदिर श्री लक्ष्मीनाथ जी, बीकानेर, मंदिर श्री बृजनिधि जी, चांदनी चौक, जयपुर, मंदिर श्री माताजी मावलियान, आमेर जयपुर, मंदिर श्री रामचंद्र जी सिरहडयोढी बाजार, जयपुर, मंदिर श्री राधाबिहारी जी, धौलपुर, मंदिर श्री गंगा जी, भरतपुर, मंदिर श्री लक्ष्मण जी, डीग, मंदिर श्री प्रताप नवल बिहारी जी, करौली, मंदिर श्री रघुनाथ जी, चूलीगेट, सवाईमाधोपुर, मंदिर श्री चर्तुभुज जी, सिंगोली श्याम जी, ग्राम सिंगोली, मांडलगढ़-भीलवाड़ा, मंदिर श्री भुतेश्वर जी, टोडारायसिंह, टोंक, मंदिर श्री रंगबाड़ी बालाजी कोटा, मंदिर श्री अनंतराम प्यारेराम जी बांरा, मंदिर श्री केशवराय जी, केशोरायपाटन, बूंदी, मंदिर श्री द्धारकाधीश जी, झालरापाटन, मंदिर श्री नीलकण्ठ महादेव फतहपुरा, डूंगरपुर, मंदिर श्री ऋषभदेव जी, ऋषभदेव जिला उदयपुर, मंदिर श्री सिद्धी विनायक जी, बांसवाड़ा, मंदिर श्री कुशल बिहारी जी, बरसाना, वृंदावन और मंदिर श्री राधा माधव जी, वृंदावन को शामिल किया गया है।

निजी प्रन्यास और प्रसिद्ध तीर्थों में समारोह

देवस्थान विभाग की ओर से सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर मण्डल द्वारा संचालित प्रदेश के 21 अन्य प्रतिष्ठित मंदिरों में भी 18 मार्च को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें मंदिर श्री कल्याराय जी अस्थल मंदिर सूरजपोल, उदयपुर, पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ मंदिर श्री द्धारकाधीश जी, कांकरोली, राजसमंद, श्री वीरातरा माता मंदिर ट्रस्ट, चोहटन, बाड़मेर, श्री आपेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट, भीनमाल, जालोर, श्री दुलेश्वर महादेव ट्रस्ट, माउंट आबू, श्री संभंवनाथ जी जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट, बालोतरा, श्री कृष्ण कल्याण राम जी का मंदिर ट्रस्ट, फलौदी, शिव मंदिर, श्रीजगदंबा अंध विद्यालय, श्रीगंगानगर, मंदिर श्री महादेव जी त्रिपोलिया, अलवर, मंदिर श्री कल्याण जी, सीकर, मंदिर श्री रोड के बालाजी, घोड़ी वाराकला, नवलगढ़-झुंझुंनुं, मंदिर श्री श्याम जी, श्री श्याम शक्ति मण्डल, कोटपुतली, बहरोड़, मंदिर श्री बाबा मोहनराम काली खोली वाला, मिलकपुर गुर्जर, टपुकड़ा, खैरथल-तिजारा, मंदिर श्री गणेश जी मोती डूंगरी, जयपुर, मंदिर श्री मेंहदीपुर बालाजी, घाटा मेंहदीपुर, दौसा, मंदिर श्रीनाथ जी, पुंछरी का लोठा, डीग, मंदिर श्री हनुमान जी, लुधावाई, भरतपुर, मंदिर श्री ब्रह्मा जी, पुष्कर, मंदिर श्री चारभुजा जी (मीरा बाई), मेड़ता, जिला नागौर, मंदिर श्री जोगमाता (कैवायमाता) मंदिर किनसरिया, परबतसर एवं मंदिर श्री गणेश जी, ब्यावर में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story