सीएक्सओ भारत ने फन किंगडम, जयपुर में राजस्थान की पहली सीएक्सओ पिकलबॉल लीग 2026 का सफल आयोजन किया। इस अनूठे आयोजन में 20 से अधिक उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों के परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, नेटवर्किंग, वेलनेस तथा पारिवारिक सहभागिता को एक ही मंच पर बढ़ावा देना रहा।

लीग में Aden, Vaibhav Global, INA Solar, NBC, Ashoka Buildcon, Micro Labs, Rays, Renew PRO, NEI, Truworth, Miracle Group, Arden Telecom, Dip n Bite तथा Precision Path Lab सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले संस्करण में पुरुष डबल्स वर्ग का खिताब नक्ष कुशवाहा सिंह एवं रजनीश सिंह ने जीता, जबकि महिला डबल्स वर्ग की विजेता पूनम शाक्य एवं संस्कृति खंडेलवाल रहीं।

आयोजन को सफल बनाने में RN IT Infosol, IceWarp (गिफ्टिंग पार्टनर), Aden (गोल्ड स्पॉन्सर), Dip n Bite एवं Arden Telecom (सपोर्टिंग पार्टनर) तथा Art Blooming (प्रिंटिंग पार्टनर) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस अवसर पर सीएक्सओ भारत की निदेशक सुश्री शालिनी जैन ने कहा कि इस पहल को प्रतिभागियों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी सीएक्सओ भारत नेतृत्व, वेलनेस, नेटवर्किंग तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों का नियमित आयोजन करता रहेगा।

सीएक्सओ भारत के सह-संस्थापक श्री रजनीश जैन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं था, बल्कि कॉर्पोरेट लीडर्स और उनके परिवारों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे खेल, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेटवर्किंग और आपसी संवाद के माध्यम से मजबूत रिश्ते स्थापित कर सकें।

सीएक्सओ भारत के अनुसार, पहले संस्करण की सफलता ने नेतृत्व, सहयोग, वेलनेस और खेल भावना को नई पहचान दी है तथा भविष्य में इसे संगठन के वार्षिक प्रमुख आयोजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया है। सीएक्सओ भारत का मूल मंत्र "जुड़ें। सहयोग करें। नेतृत्व करें।" है। संगठन का उद्देश्य भारत का सबसे विश्वसनीय नेतृत्व समुदाय विकसित करना है, जहां CXO, CIO, बिजनेस लीडर्स एवं नवाचारकर्ता एक साथ आकर ज्ञान साझा करें, सहयोग को बढ़ावा दें, नवाचार को प्रोत्साहित करें, वेलनेस को अपनाएं तथा ऐसे सार्थक पेशेवर संबंध स्थापित करें, जो व्यवसाय और समाज दोनों के विकास में योगदान दें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story