फार्म पोंड की स्वीकृति मिली तो कृषक भंवर लाल के चेहरे पर छाई खुशी


शिविर का आयोजन और उद्देश्य

जयपुर, 31 जनवरी I राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप गिरदावर सर्कल सिनोदिया पर शनिवार को ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन हुआ।

आवेदन एवं प्रशासनिक उपस्थिति

  • कृषि विभाग की फार्म पॉन्ड योजना के तहत कृषक भंवर लाल ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया।
  • यह आवेदन उपखंड अधिकारी सांभर श्री ऋषि राज कपिल, पर्यवेक्षण अधिकारी सृष्टि जैन, तहसीलदार सांभरलेक व शिविर प्रभारी महावीर सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

त्वरित कार्यवाही और स्वीकृति

उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सहायक कृषि अधिकारी शंकर लाल गौड़ व कृषि पर्यवेक्षक सुमन चौधरी ने आवेदक कृषक को फॉर्म पोंड की स्वीकृति जारी की।

योजना के लाभ

"फॉर्म पोंड में वर्षा का पानी एकत्रित कर कृषक अब न सिर्फ अपनी फसलों की उपयुक्त सिंचाई कर सकेगा बल्कि भरपूर फसल लेगा और उसका ट्यूबल भी रिचार्ज रहेगा।"

आभार प्रदर्शन

शिविर में उपस्थित कृषकों ने इस प्रकार के शिविर आयोजित करने पर खुशी व्यक्त करते हुए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story