जयपुर, 13 अप्रेल। सहकारिता विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी श्री अषलेश पंवार एवं मानसिंह शेखावत ने पांचवीं ओपन सेन्ट्रल एशियन हैण्डबॉल पुरूष चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें विभाग की ओर से हार्दिक बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

उज्बेकिस्तान के ताशकन्द में आयोजित हुई प्रतियोगिता

श्री अषलेश पंवार एवं श्री मानसिंह शेखावत ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उज्बेकिस्तान के ताशकन्द में 31 मार्च से 5 अप्रेल तक किया गया था। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही।

खिलाड़ियों की खेल भूमिका और चयन प्रक्रिया

मैदान पर अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए उन्होंने जानकारी दी कि अषलेश पंवार राइट विंग की पॉजिशन पर तथा मानसिंह शेखावत राइट बैक पॉजिशन पर खेलते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का कड़े ट्रायल के बाद भारतीय टीम में चयन किया गया था और वर्तमान में ये दोनों नेहरू सहकार भवन में मंत्रालयिक कर्मचारी पद पर कार्यरत हैं। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि "सहकारिता विभाग के कर्मचारी अषलेश पंवार एवं मानसिंह शेखावत ने ओपन सेन्ट्रल एशियन हैण्डबॉल चैम्पियन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story