बजट की सराहना और मुख्य घोषणाएं

जयपुर 11 फ़रवरी, ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन, ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय महासचिव, सहकारी साख समितियां एम्प्लाइज यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने राज्य सरकार के बजट प्रावधान घोषणाओं को उद्योग, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा को समर्पित प्रगतिशील बजट बताया है।

  • कृषि बजट में 7.9% की बढ़ोतरी।
  • प्रदेश के 35 लाख किसानों को 25,000 करोड़ रुपए के ब्याजमुक्त शून्य ब्याज दर पर फसली ऋण वितरण।
  • फसली ऋण पर 800 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान।
  • 590 करोड़ रुपए के अकृषि ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान की घोषणा।

"इससे किसानों को आर्थिक समृद्धि मिलेगी।" - आमेरा


पैक्स कार्मिकों की निराशा और कैडर की मांग

सहकार नेता आमेरा ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक कार्मिक के वेतन भुगतान सुरक्षा के लिए बहुप्रतीक्षित कैडर बनाने की घोषणा नहीं होने से प्रदेश के पैक्स कर्मचारियों को भारी असंतोष के साथ निराशा व्याप्त हुई है। प्रदेश में पैक्स कार्मिक लम्बे समय से नियमित वेतन भुगतान नहीं ले पा रहे हैं जबकि सहकारी बैंक आयकर चुका रहे है। कैडर घोषणा नहीं होने से सहकारी पैक्स कार्मिक निराश हैं।


शिक्षा, तकनीकी और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

बजट में पहली बार ए आई (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) के लिए शिक्षा बजट में प्रावधान किया गया है। स्कूलों भवनों का जीर्णोद्धार, लघु व मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने व आपदा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

  • सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान दिया गया।
  • महिलाओं, बच्चों, युवाओं के लिए विशेष घोषणाएं की गई हैं।

"कुल मिलाकर स्वागत योग्य बजट है।"


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story