राजस्थान बजट 2026-27: मदन राठौड़ ने बताया विकसित राजस्थान-2047 का आधार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बजट को किसान हितैषी बताते हुए ईआरसीपी, रामजल सेतु और युवा रोजगार के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की।

नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर 12 फरवरी 2026 को राजस्थान बजट 2026-27 की विशेषताओं पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़।
जयपुर/नई दिल्ली, 12 फरवरी 2026। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में राजस्थान बजट को राज्य के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।
भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक कदम
"भजनलाल सरकार ने राजस्थान के विकास को नई दिशा देने वाला बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट राजस्थान को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा तथा समावेशी विकास की भावना को सशक्त करेगा। यह बजट विकसित राजस्थान-2047 की दिशा में मजबूत आधार तैयार करने वाला बजट है।" — मदन राठौड़
किसान कल्याण और कृषि विकास
राठौड़ ने कहा कि बजट में किसानों के हितों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है।
- खेतों की तारबंदी के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
- सोलर पंप लगाने में सहयोग दिया जाएगा।
- किसानों को बीज उपलब्ध कराने और मृदा परीक्षण की सुविधा बढ़ाई जाएगी।
- प्रयोगशालाओं में मिट्टी की जांच तथा वैज्ञानिक सलाह देने की व्यवस्था।
- नहरों और बांधों के सुदृढ़ीकरण, कृषि उपकरणों पर राहत तथा जल संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान।
शिक्षा, कौशल और युवा सशक्तिकरण
शिक्षा और युवाओं के लिए बजट में महत्वपूर्ण पहल की गई है:
- शिक्षा के क्षेत्र में 400 सरकारी स्कूलों को सीएम राइज विद्यालयों के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा।
- स्किल डेवलपमेंट और एआई आधारित प्रशिक्षण की व्यवस्था।
- युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर।
- भाजपा सरकार ने एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया और दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया।
- अब तक एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है तथा 1 लाख भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
जल प्रबंधन और बुनियादी ढांचा
"ईआरसीपी परियोजना के टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं तथा कुछ जगहों पर कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए ‘रामजल सेतु’ परियोजना से प्रदेश को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। हरियाणा से जल समझौता तथा नर्मदा के पानी को लाने के प्रयासों से राजस्थान जल के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा।"
सड़क, पुल, ओवरब्रिज, टेक्सटाइल उद्योग और मुद्रा योजना के माध्यम से रोजगार सृजन को गति मिली है।
पर्यावरण, संस्कृति और सुरक्षा
- पर्यावरण संरक्षण हेतु अरावली क्षेत्र के संरक्षण की योजना और वृक्षारोपण का लक्ष्य।
- मंदिरों और तीर्थ स्थलों के विकास, तीर्थ यात्राओं के प्रोत्साहन तथा आवास निर्माण में सहयोग।
- पंचायतों को सुदृढ़ करने और पुलिस बल को आधुनिक संसाधन देने का निर्णय।
- 5 हजार नए होमगार्ड की भर्ती तथा महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी उपलब्ध कराना।
राठौड़ ने कहा कि यह बजट विकसित राजस्थान के निर्माण की मजबूत आधारशिला साबित होगा।
सादर प्रकाशनार्थ
प्रभारी, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
