✕
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026: ब्यावर में अंग्रेजी पेपर के साथ माध्यमिक परीक्षाओं का आगाज
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
अजमेर बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने के लिए जिले के 90 केंद्रों पर उड़न दस्ते तैनात।

x
ब्यावर के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेते सुरक्षाकर्मी और तैनात उड़न दस्ते के सदस्य।
ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका व वरिष्ठ उपाध्याय की वार्षिक परीक्षा-2026 शुरू हो गई।
परीक्षा का विवरण और समय
- पहले दिन माध्यमिक परीक्षा का अंग्रेजी प्रश्न पत्र आयोजित हुआ।
- परीक्षा का समय सवेरे साढे 8 बजे से पौने 12 बजे तक रहा।
- यह परीक्षा 11 मार्च तक संचालित होगी।
केंद्र और निगरानी व्यवस्था
परीक्षा के लिए जिले के पांच शिक्षा प्रखंड में 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल व अनुचित साधनों के प्रयोग की रोकथाम व निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं:
- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं।
- बोर्ड प्रशासन के दो उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं।
- इसके अलावा विशेष दल का भी गठन किया गया है।
नियंत्रण कक्ष और सुरक्षा
राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के उपरांत परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
"अंग्रेजी पर्चे से बोर्ड परीक्षा का आगाज"
Next Story
Related News
X

