✕
हरिभाऊ बागडे से मिले लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, राजस्थान के राज्यपाल से हुई शिष्टाचार भेंट
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने जयपुर स्थित लोकभवन पहुंचकर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

x
जयपुर के लोकभवन में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (बाएं) से मुलाकात करते बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने शनिवार, 24 अक्टूबर को जयपुर स्थित लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की। दोनों राज्यों के राज्यपालों की इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन राजस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
Next Story
Related News
X

