जयपुर, 16 मार्च। कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान के अधीन राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर द्वारा ‘राजपूताना की रियासतों के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्व के बहुमूल्य अभिलेख’ विषय पर विशेष प्रदर्शनी 17 मार्च से 19 मार्च तक जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में आयोजित होगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि

कला-साहित्य एवं संस्कृति विभाग की उप सचिव डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि "उक्त प्रदर्शनी का शुभारम्भ मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे मुख्य सचिव वी श्रीनिवास द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला- साहित्य एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में होगा।"

दुर्लभ अभिलेखों और दस्तावेजों का प्रदर्शन

प्रदर्शनी में राजपूताना की विभिन्न रियासतों से संबंधित ऐतिहासिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक महत्व के दुर्लभ अभिलेखों तथा दस्तावेजों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन अभिलेखों के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।

शोधार्थियों और आमजन के लिए अवसर

इस अवसर पर शोधार्थियों, इतिहासकारों, विद्यार्थियों तथा आमजन को प्रदेश के ऐतिहासिक अभिलेखों के अध्ययन एवं अवलोकन का अवसर प्राप्त होगा। राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा आमजन से इस प्रदर्शनी में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर से परिचित होने का आग्रह किया गया है।

Next Story