जयपुर, 12 अक्टूबर। राजस्थान कृषि विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया को गति देते हुए लगभग 165 अधिकारियों एवं कार्मिकों को उच्च पदों पर पदोन्नति की सौगात दी गई। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर में विभागीय समीक्षा (रिव्यू), डेफर एवं नियमित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संवर्गों के पदोन्नति प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया।

बैठक में कृषि विभाग के विभिन्न संवर्गों के अधिकारियों एवं कार्मिकों की पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार करते हुए लगभग 165 अधिकारियों एवं कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई। इस प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षकों को सहायक कृषि अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने के प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया।

वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक से सहायक कृषि अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए नॉन-टीएसपी एवं टीएसपी क्षेत्र के कार्मिकों के मामलों पर भी विचार किया गया। विभागीय समीक्षा, डेफर एवं नियमित डीपीसी के माध्यम से इन प्रकरणों का निस्तारण होने से पात्र कार्मिकों को उच्च पदों पर कार्य करने का अवसर मिला है।

कृषि विभाग की इस पदोन्नति प्रक्रिया से विभाग की प्रशासनिक एवं कार्यगत दक्षता को मजबूती मिलने के साथ ही विभागीय योजनाओं और किसान कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलने की उम्मीद है। विभिन्न संवर्गों के पदोन्नति प्रकरणों के निस्तारण से विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Next Story