ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन शुरू किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगम बनाने के लिए भुज, राजकोट और साबरमती से कोलकाता तथा हावड़ा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09401, भुज-कोलकाता एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.04.26, गुरूवार को भुज से 15.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 05.15 बजे पहुंचेगी तथा 05.25 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 15.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीधाम, बचाउ, पालनपुर, आबूरोड़, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा, रामपुरहाट, बोलपुर (शान्तिनिकेतन), वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 शयनयान, 07 साधारण, 01 कुर्सीयान श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बे होंगे।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 09501, राजकोट-कोलकाता एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.04.26, गुरूवार को राजकोट से 17.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 07.07 बजे पहुंचेगी तथा 07.17 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 17.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा, रामपुरहाट, बोलपुर (शान्तिनिकेतन), वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 शयनयान, 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बे होंगे।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 09403, साबरमती-हावड़ा एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.05.26, शुक्रवार को साबरमती से 18.00 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 04.20 बजे पहुंचेगी तथा 04.30 बजे प्रस्थान कर रविवार को 15.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा, रामपुरहाट, बोलपुर (शान्तिनिकेतन), वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 11 शयनयान, 04 साधारण, 01 कुर्सीयान श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बे होंगे।

इन एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन से ग्रीष्मावकाश के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और प्रमुख मार्गों पर यात्री दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story