वर्ष 2026-27 में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिए पर्याप्त बजट प्रदान किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल विकास के लिए अनेक कार्य प्रगति पर है। नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। क्षमता बढोतरी के लिए कार्य त्वरित गति के साथ निष्पादित किए जा रहे हैं।


निर्माण परियोजनाओं की प्रगति और आगामी लक्ष्य

  • उत्तर पश्चिम रेलवे में वर्ष 2024-25 में 70 किलोमीटर निर्माण परियोजनाओं को पूरा किया गया।
  • इस वर्ष अभी तक 94 किलोमीटर नई लाइन एवं दोहरीकरण के कार्य पूरे किए गए है तथा मार्च 2026 तक 29 किलोमीटर का कार्य और पूर्ण कर लिया जायेगा।
  • वर्ष 2026-27 में 350 किलोमीटर से अधिक नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बजट आवंटन और रिकॉर्ड प्रावधान

"इस वर्ष 2026-27 में रेलवे को अभी तक का सबसे अधिक रिकार्ड 2.78 लाख करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है।"

राजस्थान के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में पहली बार 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक 10228 करोड़ रूपए प्रदान किए गए है। उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्माण परियोजनाओं की प्रगति में निधि के कारण कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। सभी कार्य सुगमता से प्रगति करेंगे।


उत्तर पश्चिम रेलवे: प्रगतिरत और स्वीकृत परियोजनाएं

उत्तर पश्चिम रेलवे में निम्नलिखित कार्य प्रगति के विभिन्न चरणों में हैं:

  • प्रगतिरत कार्य (1500 किमी से अधिक): जयपुर-सवाई माधोपुर दोहरीकरण, आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक और तरंगा हिल-आबु रोड़ नई लाईन।
  • स्वीकृति के विभिन्न चरण (1500 किमी से अधिक): अनुपगढ़-बीकानेर नई लाईन, रास-बिलाड़ा नई लाईन, और बठिंडा-हनुमानगढ़-सुरतगढ़-बीकानेर दोहरीकरण।
  • सर्वे प्रगति पर (2000 किमी से अधिक): बीकानेर बाईपास, खाटू श्यामजी-सालासर-सुजानगढ़ नई लाईन और देवगढ़-मदारिया-मारवाड़ सहित अन्य नई लाइन व दोहरीकरण।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story