रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया एलान
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर, जयपुर, उदयपुर और साबरमती से बंगाल के बीच विशेष रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा।

ग्रीष्मवकाश के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और अतिरिक्त यातायात दबाव को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन द्वारा राजस्थान और गुजरात को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली 5 विशेष रेलसेवाओं के संचालन का निर्णय लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को सुगम और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा, जिसमें भावनगर-हावड़ा, साबरमती-दुर्गापुर, साबरमती-आसनसोल, उदयपुर सिटी-आसनसोल और खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा के बीच विशेष फेरे लगाए जाएंगे।
इस कड़ी में गाड़ी संख्या 09531, भावनगर टर्मिनस-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा 20.04.26 व 27.04.26 को 02 ट्रिप के लिए भावनगर से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन 07.50 बजे जयपुर पहुंचकर तीसरे दिन 21.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09532, हावड़ा-भावनगर टर्मिनस स्पेशल 23.04.26 व 30.04.26 को हावड़ा से 10.50 बजे रवाना होकर जयपुर होते हुए तीसरे दिन 06.30 बजे भावनगर पहुंचेगी। 16 डिब्बों की यह ट्रेन सोनगढ़, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनगर गेट, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनेरा, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर रुकेगी।
साबरमती और दुर्गापुर के बीच गाड़ी संख्या 09421, 21.04.26 व 26.04.26 को साबरमती से 10.35 बजे रवाना होकर जयपुर होते हुए तीसरे दिन 01.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09422, दुर्गापुर-साबरमती स्पेशल 23.04.26 व 28.04.26 को दुर्गापुर से 04.00 बजे चलकर जयपुर होते हुए 19.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। 22 डिब्बों वाली यह पूर्णतया एसी ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनेरा, आसनसोल व अण्डाल में ठहराव करेगी।
इसी प्रकार, साबरमती-आसनसोल के मध्य गाड़ी संख्या 09431, 20.04.26 व 26.04.26 को साबरमती से 22.55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09432, 22.04.26 व 28.04.26 को आसनसोल से 16.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। 20 डिब्बों की यह सेवा महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदुकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा व धनबाद में रुकेगी।
मेवाड़ क्षेत्र के यात्रियों के लिए उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल (09623) 28.04.26 को उदयपुर से 22.30 बजे चलकर तीसरे दिन 07.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09624, 30.04.26 को आसनसोल से 09.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह ट्रेन राणाप्रताप नगर, मावली, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, प. दीनदयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद व सीतारामपुर में ठहराव करेगी। राजधानी जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से हावड़ा के लिए गाड़ी संख्या 09701, 23.04.26 को 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 09702, 25.04.26 को हावड़ा से 00.15 बजे चलकर अगले दिन 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। 20 डिब्बों की यह रेलसेवा बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रहनारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी जं. गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर अपनी सेवाएं देगी। रेलवे के इस विस्तार से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में घर जाने वाले और पर्यटन पर निकलने वाले हजारों यात्रियों को प्रतीक्षा सूची से मुक्ति मिलेगी।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
