रेलवे ने 8 जोड़ी रेलसेवाओं के डिब्बों की संरचना में किया बदलाव, अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था
रेलवे ने 08 जोड़ी रेलसेवाओं के डिब्बों की अवसंरचना में बदलाव किया है। अक्टूबर 2026 से अजमेर, जयपुर, उदयपुर और श्रीगंगानगर की ट्रेनों में बदलाव होगा।

रेलवे द्वारा 08 जोड़ी रेलसेवाओं के डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, विभिन्न रेलसेवाओं में डिब्बों की नई संरचना निर्धारित तिथियों से लागू होगी।
गाड़ी संख्या 12978/12977 अजमेर-एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 23.10.26 से एवं एर्नाकुलम से दिनांक 25.10.26 से 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार, 01 पेट्रीकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 12990/12989 अजमेर-दादर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 18.10.26 से एवं दादर से दिनांक 19.10.26 से 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 19615/19616 उदयपुर सिटी-कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 19.10.26 से एवं कामाख्या से दिनांक 22.10.26 से 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 12489/12490 श्रीगंगानगर-दादर-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 20.10.26 से एवं दादर से दिनांक 21.10.26 से 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 12968/12967 जयपुर-एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 23.10.26 से एवं एमजीआर चेन्नई सेट्रल से दिनांक 25.10.26 से 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 12970/12969 जयपुर-कोयम्बटूर-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 27.10.26 से एवं कोयम्बटूर से दिनांक 30.10.26 से 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 12980/12979 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 19.10.26 से एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 20.10.26 से 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 19715/19716 जयपुर-गोमतीनगर-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 20.10.26 से एवं गोमतीनगर से दिनांक 21.10.26 से 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
इन बदलावों के बाद संबंधित सभी 08 जोड़ी रेलसेवाओं में निर्धारित तिथियों से कुल 22-22 डिब्बों की नई अवसंरचना के अनुसार संचालन किया जाएगा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
