सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले राजस्थान के राहुल शर्मा को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल शर्मा के खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सर्बिया में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राहुल शर्मा की उपलब्धि देश और राजस्थान दोनों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने राहुल शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल जीवन की कामना की।

श्री बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लगातार जारी रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत का मान बढ़ा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story