✕
राधा स्वामी सत्संग: श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
जयपुर के बीलवा में आयोजित वार्षिक सत्संग के लिए रेलवे ने कोटा-सिरसा और कोटा-श्रीगंगानगर सहित चार एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए दो मिनट का अस्थाई ठहराव सुनिश्चित किया है।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीलवा, जयपुर में आयोजित राधा स्वामी वार्षिक सत्संग के अवसर पर विभिन्न रेलसेवाओं का श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर दिनांक 31.01.26 से 05.02.26 तक 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। ---
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी की आधिकारिक सूचना
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्न रेलसेवाएं श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर ठहराव करेगी:-
- "गाडी संख्या 19813, कोटा-सिरसा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.02.26 व 03.02.26 को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 03.44 बजे आगमन व 03.46 बजे प्रस्थान करेगी।" * "गाडी संख्या 19807, कोटा-सिरसा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 31.01.26, 02.02.26, 04.02.26 व 05.02.26 को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 03.44 बजे आगमन व 03.46 बजे प्रस्थान करेगी।" ---
अन्य प्रमुख रेलसेवाओं का विवरण
गाडी संख्या 22981, कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 31.01.26, 02.02.26 व 03.02.26 को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 21.10 बजे आगमन व 21.12 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अतिरिक्त:
- "गाडी संख्या 22997, झालावाड सिटी- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.02.26, 04.02.26 व 05.02.26 को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 21.10 बजे आगमन व 21.12 बजे प्रस्थान करेगी।"

Next Story
Related News
X
