पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा आंशिक रद्द, खुर्दा रोड मंडल में प्लेटफॉर्म कार्य जारी
पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 07 और 08 के उन्नयन कार्य के कारण मार्च से मई 2026 के बीच ट्रेनें बीर पुरुषोत्तमपुर स्टेशन तक ही संचालित होंगी।

खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म आधुनिकीकरण कार्य के चलते श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस अब निर्धारित तिथियों पर बीर पुरुषोत्तमपुर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 07 व 08 पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य किया जा रहा है और इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलेसवाएं प्रभावित रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाओं का विवरण
गाडी संख्या 20472, पुरी- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 11.03.26, 18.03.26, 25.03.26, 01.04.26, 08.04.26, 15.04.26, 22.04.26, 29.04.26, 06.05.26 व 13.05.26 को पुरी के स्थान पर बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात पुरी- बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस हेतु संशोधित मार्ग
इसी प्रकार गाडी संख्या 20471, श्रीगंगानगर - पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 15.03.26, 22.03.26, 29.03.26, 05.04.26, 12.04.26, 19.04.26, 26.04.26, 03.05.26 व 10.05.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह वह बीर पुरूषोत्तमपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी अर्थात बीर पुरूषोत्तमपुर- पुरी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। उल्लेखनीय है कि रेल प्रशासन द्वारा इस संशोधन को बोल्ड अक्षरों से प्रदर्शित किया गया है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
