रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पोरबंदर-जोधपुर एवं साबरमती-बीकानेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 09291, पोरबंदर-जोधपुर एक तरफा स्पेशल

"गाडी संख्या 09291, पोरबंदर-जोधपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.02.26 को पोरबंदर से 19.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.00 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।"

  • ठहराव मार्ग: यह रेलसेवा मार्ग में वांसजालिया जं., लालपुर जाम, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पाटन, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • कोच संरचना: इस रेलसेवा में 06 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।

2. गाडी संख्या 09491, साबरमती-बीकानेर एक तरफा स्पेशल

"गाडी संख्या 09491, साबरमती-बीकानेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.01.26 को साबरमती से 17.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.30 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।"

  • ठहराव मार्ग: यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जं., जोधपुर व नागौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • कोच संरचना: इस रेलसेवा में 12 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story